You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

मुख्यमंत्री श्रमिक (शहरी रोज़गार मंजूरी फॉर कामगर) योजना

Start Date: 25-09-2020
End Date: 25-03-2021

URL:-https://msy.jharkhand.gov.in/ ...

विवरण देखें जानकारी छिपाएँ

URL:-https://msy.jharkhand.gov.in/

उद्देश्य:-
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब परिवार जिनके व्यस्क सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम कार्य करना चाहते है , को एक वित्तीय वर्ष में अधितम 100 दिनों का गुरंटीयुक्त रोज़गार उपलब्ध कराना है।

झारखण्ड एक आदिवासी बाहुल्य राज्य है जहाँ अकुसल श्रेणी के कामगारों की बड़ी संख्या है ,जिनके रोज़गार के अवसर सीमित होने के कारण वर्ष भर काम नहीं मिल पता है। ऐसी स्थिति में उनको स्वयं एवं परिवार के जीवकोपार्जन,भरण-पोषण एवं अन्य आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कोविड 19 महामारी के दौरान झारखण्ड में श्रमिकों की बड़ी संख्या अन्य प्रदेशों से राज्य में वापसी हुई है। राज्य सरकार द्वारा शहरी विकास की कई योजनाएं संचालित की जा रही है, यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, 14 वीं/15 वीं वित्त आयोग योजनान्तर्गत्त भवनों का निर्माण, सड़कों का निर्माण, साफ़ सफाई, स्वच्छता आदि से संबंधित योजनाएँ, जिनके कार्यान्वयन में अकुशल कामगारों की आवश्यकता होती है।

विशेषताएं
1. जॉब कार्ड के लिए आवेदन करें
(https://msy.jharkhand.gov.in/Job_Card/apply_form)

2. JOB कार्ड डाउनलोड करें
(https://msy.jharkhand.gov.in/Job_Card/downloadJobCard)

3. एम्प्लॉयमेंट डिमांड करें
(https://msy.jharkhand.gov.in/Job_Card/demandWor)

4. शिकायत रिकॉर्ड करें
(https://msy.jharkhand.gov.in/Job_Card/recordGrievanc)

5. शिकायत की स्थिति को ट्रैक करें (https://msy.jharkhand.gov.in/Job_Card/checkGrievanceatatatat)

पता
नागरिय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग , झारखण्ड सरकार,
एफ.एफ.पी भवन, धुर्वा, रांची -834004, दुरभाष: 0651-2401955, फैक्स: 2401182,

ईमेल - director.ma.goj@gmail.com

उपरोक्त कार्य को सफल बनाने के लिए, नागरिकों का सुझाव jharkhand.mygov.in पर आमंत्रित है।

सभी टिप्पणियां देखें
हटाएं
11 परिणाम मिला

Arun kumar tiwari 5 years 5 दिन पहले

शहरी मजदूरों का सर्वे करके उनका पंजीकरण करके उनके लिए निवास स्थल के पास ही रोजगार उपलब्ध हो जाएगा। जिससे उनके जीवन प्रत्यशा मे भी वृद्धि दर्ज होगी।

Arun kumar tiwari 5 years 5 दिन पहले

ऑनलाइन के द्वारा सभी सेवाओं को प्रदाय किया जाना भी इस योजना के लाभार्थियों को बहुत ही अच्छी और प्रभावकारी होगी। जिससे गरीब शहरी मजदूरों को बहुत सुविधा मिलेगी।

Arun kumar tiwari 5 years 5 दिन पहले

इस योजना के लागू होने से शहरों में निवासरत गरीब मजदूरों को बड़ी सुविधा हो जाएगी और उनके दैनिक दिनचर्या में भी सुधार आएगा।

Arun kumar tiwari 5 years 5 दिन पहले

मान्यनीय महोदय जी इस योजना से गरीब और पिछड़े अकुशल मजदूरों को भी काम मिलेगा जिससे उन्हें भी खाली बैठने का डर नही रहेगा। यह राज्य सरकार का बहुत बढ़िया योजना है।

जादूगर आर आनंद PATHAK 5 years 3 weeks पहले

इस योजना को आधार से जोड़ दीजिये जिसके पास जिस जगह का आधार कार्ड उसे बिना किसी कागज वर्क के स्वतः दे ये योजना मजदूरो को जीवन देगी

Gagan kaur 5 years 3 months पहले

अकुशल कामगारो के लिए श्रम विभाग को हर काम गार को एक डाटा बेस मे रखना पड़ेगा जिस से से समय पर तथा कुछ स्किल सम्बन्धित कार्यक्रम भी संचालित कर कामगारों को स्वयँ निर्भरता ला सकते है सरकारी मदत जीवन मे बदलाव ला सकती है